रुद्रपुर, मार्च 18 -- सितारगंज, संवाददाता। एसडीएम खटीमा रविन्द्र बिष्ट व तहसीलदार सितारगंज पूजा शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को दो टीमों ने मदरसों की जांच की। कार्रवाई के दौरान मदरसे बंद मिले। अफसरों ने मदरसा संचालकों से दस्तावेज मांगे जो वह नहीं दिखा पाए। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ खटीमा विमल रावत के नेतृत्व में सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, खटीमा, झनकइया थाने की पुलिस व पीएसी तैनात रही। सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा तहसील की राजस्व विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम को सात मदरसे मस्जिदों में चलते मिले। प्रशासन ने उन पर नोटिस चस्पा किया। निजी मकानों में संचालित 10 मदरसों को सील कर दिया। पुलिस, प्रशासन की भारी तादात देखकर वार्ड व मोहल्ले के लोग सकपका गये। प्रशासन ने पहले से ही मदरसे चिह्नित कर पूरी पड़ताल की थी। मदरसों में जाकर पड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.