रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- सितारगंज, संवाददाता। गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को सितारगंज में गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया। गन्ना विकास समिति कार्यालय में स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों की सराहना की। कहा कि सरकार ने लगातार गन्ना किसानों को राहत दी है। राज्य की चार सहकारी चीनी मिलों में 80 करोड़ रुपये से अधिक का आधुनिकीकरण किया गया है। मंत्री ने किसानों से गन्ने का रकबा बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से गन्ना रोगों की समय पर पहचान और उपचार संभ...