रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- सितारगंज, संवाददाता। पीलीभीत-अमरिया मार्ग पर मंगलवार की रात और बुधवार की तड़के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ड्योढार निवासी युवक और दूसरा गुरुद्वारे में सेवा करने वाले ग्रंथी शामिल हैं। पहला हादसा मंगलवार देर रात एचएस हॉस्पिटल के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ कालू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी ग्राम ड्योढार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह का विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था। वह कम्पाइन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और मंगलवार को धान काटने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.