पीलीभीत, सितम्बर 10 -- गांव सितारगंज नवदिया में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बीसलपुर में बाढ़ आने के बाद पानी खत्म हो गया है। अब सांपों का डर बना हुआ है। गांव सितारगंज नवदिया निवासी अजीम पुत्र नत्थू खां 40 अपने घर में सो रहा था। रात्रि में वह पानी पीने के लिए उठा तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। पहले तो परिजन उसका झाड़ फूंक कराते रहे जब कोई सुधार नहीं हुआ तब उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी जीनत व पुत्री रिबा 6 सना 2 का रो-रोकर बुराहाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.