रुद्रपुर, फरवरी 14 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सितारगंज विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ विस बनाने का दावा किया। उन्होंने लोगों से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अब तक किये गए कार्योँ का ब्योरा रखा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को देवनगर में लोगों से कहा कि सात वर्षों में शक्तिफार्म क्षेत्र में करीब 300 किमी लम्बाई में सड़कों का निर्माण करा चुके हैं। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि उनका लक्ष्य सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का है। पिछले 13 वर्षों में सितारगंज के विकास की जो पठकथा लिखी गयी है। वह सबके सामने है। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि जिस किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या हो वह सीधे सम्पर्क कर सकता है। मंत्री बहुगुणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.