रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- सितारगंज। ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस की ओर से आयोजित एजुकेशन लीडर्स सम्मेलन एवं अवॉर्ड समारोह 2025 में सितारगंज निवासी ललित मोहन जोशी को समावेशी शिक्षा में उत्कृष्टता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को दिल्ली में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। इससे पूर्व भी ललित मोहन जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आठ अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा दिया गया सम्मान भी शामिल है। वर्तमान में ललित मोहन जोशी देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2025 में यह उन्हें प्राप्त ह...