रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सितारगंज। सितारगंज के रामलीला मैदान में वाहन पार्क करने पर अब पार्किंग शुल्क तय कर दिया है। रविवार को हुई बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने यह फैसला लिया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि रामलीला कमेटी की आय बढ़ाने और वाहनों की सुरक्षा के लिए कमेटी ने पार्किंग शुल्क लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कार खड़ा करने पर तीस, कैंटर व अन्य बड़े वाहन खड़ा करने वालों को सौ रुपये का पार्किंग शुल्क अदा करना होगा। वहीं, बाइक और स्कूटी खड़ा करने वालों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। बताया कि रामलीला मैदान के आसपास रहने वाले परिवारों को छूट दी गई है। उन्हें वाहन खड़ा करने पर एक महीने में पांच सौ रुपये का शुल्क अदा करना होगा। पार्किंग समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक रखा गया है। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.