रुद्रपुर, मार्च 9 -- सितारगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मधुमक्खी शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र ने मधुमक्खी पालन में बेहतर कार्य करने वाली सितारगंज की छह प्रगतिशील महिला किसानों को देहरादून में सम्मानित किया। शनिवार को देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने उन्हें यह सम्मान दिया। सम्मान पाने वाली सभी महिलाएं पंतनगर विवि के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद मल के निर्देशन में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रही हैं। देहरादून में सितारगंज के गांव बमनपुरी निवासी चंपा देवी, गांव कल्याणपुर निवासी हेमा तिवारी, जानकी देवी, कमलजीत कौर, कुमारी आरती और कुमारी खुशबू को मधुमक्खी पालन के लिए सम्मानित किया गया है। हेमा ने बताया कि इससे पहले मशरूम की खेती के लिए भी सम्मान मिल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.