रुद्रपुर, मई 30 -- नानकमत्ता/सितारगंज। नानकमत्ता और सितारगंज पुलिस ने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नानकमत्ता पुलिस ने गुरुवार शाम गुरमीत उर्फ मीतू पुत्र छवेग सिंह निवासी पक्की खमरिया के पास से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, सितारगंज पुलिस ने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान स्टोन क्रेशर के पास बंधे को जाने वाले रास्ते शक्तिफार्म के पास से जोगेन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम राजनगर के कब्जे से 63 पाउच कच्ची शराब बरामद दी। बलविन्दर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम राजनगर के कब्जे से 24 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.