संभल, सितम्बर 28 -- जनपद में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सितंबर में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। आमतौर पर इन दिनों तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जाता है, लेकिन इस रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। जिससे दिन हो या रात दोनों ही समय गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से सूरज ने अपनी तपिश से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे जैसे दोपहर हुआ गर्मी और बढ़ गई। तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते बाजारों में आम दिनों जैसी रौनक नहीं दिखी। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। गर्मी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक भी कम नजर आया और दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.