औरैया, जनवरी 7 -- सहार, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को टीम के साथ सहार थाने की निर्माणाधीन नवीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रभारी निरीक्षक सहार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत किए जाने के बाद किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में निर्माणदायी संस्था सिडको की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। भवन में बनाए गए पिलर और बीम में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य न होने की बात सामने आई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही दो पिलरों को तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणदायी संस्था को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगे होने वाले निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा...