हरिद्वार, दिसम्बर 4 -- हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक रास्ते में शोर-शराबा कर राहगीरों को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने पर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जितेंद्र पाल, सचिन, सौरभ, अभय कुमार, आदेश और अमित कुमार के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से बिजनौर और रामपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में सिडकुल और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे थे। इसकी पुष्टि एसओ नितेश शर्मा ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.