हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सिडकुल में बतौर प्रबंधक कार्यरत एक बाइक सवार युवक को चोरगलिया रोड पर रविवार रात कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पठानकोट, पंजाब और हाल चोरगलिया निवासी 35 वर्षीय मोहन लाल यहां अपनी पत्नी व बच्चे के साथ किराए के कमरे में रहते हैं। वह सिडकुल स्थित कंपनी में डिजाइन एंड प्रोडेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब सवा एक बजे मोहन सिडकुल से लौट रहे थे। चोरगलिया में एस मोड़ के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार फरार हो गया। हादसे में मोहन बाइक से रपटकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को पहले डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल और फिर निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.