हरिद्वार, दिसम्बर 2 -- बहादराबाद, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की हरियाली को संवारने और सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने आधुनिक सिंचाई व्यवस्था शुरू कर दी है। अब सड़क किनारे और डिवाइडरों के बीच लगे पौधों को ट्रैक्टर टैंक के बजाय भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी दिया जाएगा। ड्रिल मशीन से तेजी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है, ताकि पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचे और हरियाली लंबे समय तक बनी रहे। सिडकुल के आरएम कमल किशोर कफलटिया ने बताया कि पहले फुलवारियों और पेड़ों की सिंचाई ट्रैक्टर-टैंक से होती थी, जिससे न केवल अधिक खर्च आता था बल्कि सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। कई बार पानी देर से पहुंचने या पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने पर पौधे सूखने लगते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.