हरिद्वार, जून 12 -- सिडकुल के महादेवपुरम क्षेत्र में किराए पर रहने वाले दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान की देखरेख करने वाले युवक दुर्गेश के साले अर्जुन और उसके साथियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मिलकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना 10 जून की शाम की है, पीड़ित अक्षीत के अनुसार, पानी न आने की वजह से उन्होंने मकान में लगे मोटर को चालू किया। इसी बात पर दुर्गेश का साला अर्जुन नाराज हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अक्षीत ने इसका विरोध किया, तो अर्जुन के साथ कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और हमला कर दिया। जब उनके भाई दीपक ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.