रुडकी, जनवरी 6 -- लंढौरा। मंगलवार को सिडकुल पुलिस ने लंढौरा में छापामार कर एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि युवक को फैक्ट्री से चोरी हुए समान के मामले में हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम को सिडकुल थाना पुलिस ने गाधारोणा में छापामार कर एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि सिडकुल थाना क्षेत्र में किसी फैक्टी से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था। इसी मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक एक किसान संगठन का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी महिपाल सैनी का कहना है कि सिडकुल थाने की पुलिस फैक्ट्री से सामान चोरी करने के मामले में युवक को पकड़ थाने ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...