रुद्रपुर, जुलाई 5 -- सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शनिवार सुबह सिडकुल क्षेत्र में करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाली में पड़े शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त के लिए आसपास एवं स्थानीय लोगों से जानकारी की गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मृतक के विक्षिप्त होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहले वह क्षेत्र में घूमता दिखाई देता रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...