देहरादून, जनवरी 12 -- हरिद्वार। सिडकुल स्थित ग्राम बांसवाली में किसानों के खेत और झोपड़ियों को हाथियों ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को हाथियों का झुंड खेत में आया। फसल सहित झोपड़ियों को भी तोड़ दिया। कई बार वन विभाग को भी अवगत कराया है। लेकिन कुछ नहीं होता। बार बार हाथी फसलों का नुकसान करते हैं। किसानों ने रात में भागकर अपनी जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...