रुद्रपुर, फरवरी 14 -- शक्तिफार्म। सिडकुल क्षेत्र के एक प्लाट के पास सफाई की आड़ में नौ हरे पेड़ काट दिए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कटे हुए गिल्टों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। किशनपुर वन रेंज के रेंजर घनश्याम चनियाल ने बताया कि शुक्रवार को बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। उनके नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां शीशम और सेमल समेत विभिन्न प्रजातियों के नौ पेड़ कटे पाए गए। जब्त गिल्टों को एमबीआर गेट पर सुरक्षित रखवाया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनी व प्लाट स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.