हरिद्वार, जनवरी 20 -- सिडकुल थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में बने खुले सेफ्टी टैंक से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन मकान में 4x5 फीट चौड़ा और लगभग छह फीट गहरा सेफ्टी टैंक बनाया गया था, जो खुला था। इस टैंक में लगभग चार फीट पानी भरा हुआ था, जिसमें शव मिला। शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 10 से 15 दिन पुराना होगा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में गलती से निर्माणाध...