देहरादून, दिसम्बर 8 -- हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में स्थित ओम इंडस्ट्रीज से एमसीबी में लगने वाले शील्ड की चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने पर सिडकुल पुलिस हरकत में आई और लगातार दबिश देते हुए दवा चौक क्षेत्र से आरोपी को चोरी की शील्ड और मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि 6 नवंबर को कृष्ण मुरारी शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद ने शिकायत कर बताया था कि उनकी ओम इंडस्ट्रीज से एमसीबी में उपयोग होने वाले धातु शील्ड चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की और 7 नवंबर को दवा चौक सिडकुल इलाके में आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र राजेश्वर प्रसाद, निवासी अकबरपुर माजरा, देवबंद (सहारनपु...