शामली, फरवरी 24 -- जिला अस्पताल में पत्नी का सिटी स्कैन कराने पहुंचे एक ग्रामीण की जेब से नकदी चोरी कर ली गई। पीडित को जब जेब कटने का अहसास हुआ तो उसने हंगामा किया, लेकिन चोर पकड में नही आ सका। पीडित की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी मारूफ पुत्र आलमदीन मंगलवार को अपनी पत्नी मोमिना के सीने में दर्द होने के कारण सिटी स्कैन कराने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में लाईन में खडा था। बताया जाता है कि जब वह सिटी स्कैन कराकर बाहर लौटा तो उसकी जेब में रखी 6500 रूपये की नकदी चोरी कर चुकी थी। भीड में खडे किसी अज्ञात चोर द्वारा ग्रामीण के जेब से नकदी चोरी की थी। पीडित ने शोर खराबा मचाया, लेकिन चोर का कोई सुराग नही लग सका। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को मामले की शिकायत की गई। पीडित की शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.