संभल, फरवरी 5 -- अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने बुधवार को असमोली थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने कार्रवाई कर एक क्लीनिक को सील किया गया, एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को बंद कराया गया और एक अन्य अस्पताल को सफाई व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर से भी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुधवार को टांडा कोठी स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के कमरों में वारसी हेल्थ केयर सेंटर के संचालन की सूचना मिल रही थी। टीम के पहुंचने पर क्लीनिक बंद मिला, जिसे तत्काल बाहर से सील कर दिया गया। इसके बाद टीम शहबाज़पुर कला स्थित न्यू लाइफ अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल के दस्तावेज सही पाए गए और चिकित्सक अधिकृत मिले, लेकिन कमरो...