हरिद्वार, फरवरी 13 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह तक चलाने की मांग भी उठाई। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के बाद जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाए जा रहे हैं। इससे महत्वपूर्ण विषय सदन में नहीं उठ पाते, जो सही नहीं है। जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि 70 विधायकों को अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न सदन में उठाने के साथ सरकार से जवाब लेने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष र...