अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या। सिटी में स्टेट के अर्दली के पद पर तैनात विनोद कुमार पांडे के बेटे की शुक्रवार को मौत हो गई। बताया गया कि भवानी शंकर (24)पुत्र विनोद कुमार पांडेय निवासी मलिकपुर थाना पूरा कलंदर को उसका भतीजा शैलेश कुमार पांडेय लेकर जिला अस्पताल आया था। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। भवानी शंकर अपने ही घर में फंदे से लटका मिला था। डॉक्टर पाठक का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाने की तैयारी की जा रही थी कि परिवार वाले शव लेकर चले गए। सूचना पुलिस को भेजी गई है। ***
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.