हरिद्वार, जुलाई 26 -- सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की जांच में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण करने के लिए अवैध वसूली की पुष्टि हुई है। साथ ही जांच में कूड़ा निस्तारण के नाम पर नगर पालिका को वित्तीय हानि होना प्रतीत हुआ है। अब एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने प्रकरण में सीटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के वार्ड 12 रामधाम कॉलोनी की सभासद गरिमा सिंह ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय को पत्र लिख कर बताया था कि पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण का काम मिडास एनवायरो सोल्यूशन कंपनी कर रही है। कंपनी का नगर पालिका से अनुबंध नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.