देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने देहरादून-ऋषिकेश-नरेंद्रनगर मार्ग पर संचालित हो रही चार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर सवाल उठाए। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने सचिव परिवहन, परिवहन आयुक्त और आरटीओ (प्रवर्तन) को भेजे पत्र में इन बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। आरोप लगाया कि इलेक्ट्रिक बसें जगह-जगह से फुटकर सवारियां उठा और उतार रही हैं, जिससे डोईवाला, जौलीग्रांट और रानीपोखरी मार्ग पर चलने वाली स्थानीय सिटी बसों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। भारत सरकार की 18 अप्रैल 2023 की अधिसूचना के अनुसार, ये बसें टूरिस्ट व्हीकल हैं। इन्हें केवल कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के रूप में यात्रियों की सूची के साथ एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक ही चलाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.