शाहजहांपुर, जनवरी 4 -- शहर के सिटी पार्क में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तीन ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क में लगे बच्चों के झूलों और अन्य मनोरंजन उपकरणों की गुणवत्ता को भी परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि ओपन जिम से शहरवासियों को स्वस्थ रहने का बेहतर अवसर मिलेगा। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शहरों में हर वर्ग के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएं। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव पार्षद रूपेश कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.