रुद्रपुर, जुलाई 10 -- खटीमा। सिटी कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को अंतर सदनीय दोहा श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदन शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतर सदनीय प्रतियोगिता में रमन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और शिवाजी सदन दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया निर्णायक मंडल में भूमिका सिंह उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीन उपाध्याय, एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय,प्राचार्या शुभ्रा सक्सेना एजुकेशन हेड नीता उपाध्याय द्वारा किया गया।छात्रों द्वारा दोहा एवं श्लोक का सुंदर वाचन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.