रुद्रपुर, जुलाई 12 -- खटीमा। 78 यूके बटालियन एनसीसी यूनिट हल्द्वानी के तत्वाधान में सिटी कान्वेंट स्कूल में सीनियर डिवीजन सीनियर विंग एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस प्रक्रिया में हल्द्वानी से आए आर्मी एनसीसी के अधिकारी नायब सूबेदार बालम सिंह और हवलदार हरीश चंद ने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की और 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। विद्यार्थियों का चयन उनकी शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 11 के 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नायब सूबेदार बालम सिंह ने बच्चों को एनसीसी के महत्व को समझाते हुए कहा कि कक्षा आठ, नौ तथा ग्यारह के बच्चों को एनसीसी अवश्य लेनी चाहिए जिससे उन्हें ए और बी सर्टिफिकेट प्राप्त होते हैं और इसके बाद मात्र 6 महीने में वह कॉलेज में सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.