पटना, जनवरी 9 -- सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने क्षेत्राधिकार के सभी डीएसपी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस गश्त नियमित की जाए तो अपराध की घटनाओं में कमी आ सकती है। सिटी एसपी ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिये। उन्होंने अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों पर विशेष जोर देने को कहा। गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के भी निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए हो रही कवायदों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी पर विशेष जोर देने को कहा। कहा कि आने वाले पर्व-त्योहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.