दरभंगा, दिसम्बर 2 -- जाले। सिटी एसपी अशोक कुमार ने मंगलवार की देर शाम सुपर पेट्रोलिंग के दौरान जाले थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी सहित आवश्यक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। सिटी एसपी ने थानाध्यक्ष को वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर खड़ी नजर रखने के साथ-साथ विधि व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...