दरभंगा, फरवरी 17 -- जाले। सिटी एसपी अशोक कुमार ने रविवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों का साक्ष्य के अनुसार त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने के प्रतिवेदित कांडों की भी समीक्षा की। महाशिवरात्रि के मौके पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने एफआईआर, थाना दैनिकी एवं आरोप पत्र पंजी संधारित करने, कांडों का अनुसंधान गुणवतापूर्ण करने, वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ थाना क्षेत्र में सघन गश्ती को लेकर निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, एसआई प्रियंका कुमारी, एसआई खुश्बू कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...