बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। सिटी इंटर कालेज संस्था द्वारा 23 अप्रैल को कराए गए विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव को जिविनि ने निरस्त कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी इंटर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस भी भेजी है। संस्था सिटी इंटर कॉलेज की साधारण सभा की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी। इसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया था। इसमें प्रबंध समिति का अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह को चुना गया। प्रबंधक पद पर सरदार आलोक सिंह, सहायक प्रबंधक पद पर राजा सिंह चुने गए। प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में खुशीराम यादव, दिवजोत सिंह, रेहान खान, सुमित सिंह व रविंदर पाल सिंह को चुना गया था। संस्था द्वारा हस्ताक्षर प्रमाणित किये जाने के लिए प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा गया था। लेकिन डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने इस चुनाव प्रक्रि...