मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी। सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की आम सभा व परिचर्चा का आयोजन बरियारपुर स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। फोरम के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ,संरक्षक श्रीप्रकाश चौधरी, शिक्षाविद शशि कला ,नरेंद्र देव मुख्य वक्ता डॉ स्नेहा चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और सिटीजन वार्ता पत्रिका का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्षीय संबोधन में अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी स्थापना काल से बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा है। फोरम के संरचनात्मक ,संस्था के रजिस्ट्रेशन और संस्था को सुदृढ़ करने के लिए सदस्यों के विचार के लिए आम सभा का आयोजन किया गया है। कहा कि शहर में आम नागरिकों के लिए फूटपाथ उपलब्ध नहीं है। नल-जल योजना की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। सचिव धर्म वर्धन प्रसाद ने ट्रैफि...