रांची, जुलाई 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के सिटकाडीह गांव में लगातार हो रहे बारिश के कारण पुलिया के बह जाने से ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिले और जल्द मरामत कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावे बारिश से गांव में जिनके मकान ढह गए हैं, विधायक ने उनसे भी मुलाकात कर जानकारी ली। वहीं उन्होंने ग्रामीणों के कई समस्याओं से भी अवगत हुए। इस मौके पर अशोक महतो, दुर्गेश सिंहा, निवारण महतो, जितेंद्र महतो, सुकुमार सिंहा, कमलाकांत महतो, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.