बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की तरफ से रविवार को सिजेरियन डिलीवरी पर कार्यशाला का आयोजन रुहेलखंड मेडिकल कालेज में किया गया। यूपीसीओजी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रसव के दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और सुरक्षित सर्जरी के आधुनिक पद्धति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष डॉ. लतिका अग्रवाल और सचिव डॉ. अनीता नाथ के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि यूपीसीओजी की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. साधना गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संरक्षक डॉ. लता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. सरोज सिंह ने स्टैंडर्डाइजेशन ऑफ सिजेरियन सेक्शन विषय पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए सर्जरी की मानक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ...