गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर। महिला अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर मरीजों से वसूली हो रही है। महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर यह आरोप लगाया है पूर्वी यूपी के शायर इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी ने। उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्नी को प्रसव के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन से प्रसव व इलाज के लिए आठ दिनों में उनसे डॉक्टर ने 12 हजार रुपये वसूल लिए। उन्होंने कहा है कि रुपये न देने पर जच्चा-बच्चा की सलामती को लेकर धमकी भी दी गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत मंडलायुक्त, डीएम, महिला आयोग व एडी हेल्थ से की है। एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि आरोप गंभीर है। शिकायत मिली है, जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.