धनबाद, दिसम्बर 7 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर स्थित पत्रकार सुधीर सुमन और समर शक्ति सिंह के बंद बीसीसीएल के आवास में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। चोरों के हाथ सिर्फ एक चांदी की बिछिया लगी है। घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे की बताई जाती है। उस समय समर शक्ति सिंह अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने गांव गए थे, जबकि सुधीर सुमन किसी कार्य से बाहर थे। देर रात जब सुधीर सुमन घर लौटे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। सभी कमरों की अलमारियां, बक्से और पलंग बिखरे पड़े थे। गृहस्वामियों ने घर से नकदी और कीमती सामान पहले से ही हटा रखा था। इसी कारण चोरों को कोई कीमती सामग्री हाथ नहीं लगी। सूचना पर जोगता पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.