बहराइच, अक्टूबर 7 -- बिछिया। जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत सिचाई कालोनी गिरिजापुरी में मंगलवार की दोपहर को तेंदुए ने दस्तक दे दी। कालोनी निवासी कलीम अहमद के आवास के सामने उनकी बकरी घास चर रही थी तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए को बकरी का शिकार करता देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़ पड़े इस दौरान तेंदुआ बकरी को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल बकरी की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.