शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो : 34 आरपीएफ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। शाहजहांपुर, संवाददाता। रेलवे की केबल काटने के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सफलता हासिल की है। आरपीएफ पुलिस ने सूत्रों को लगाकर तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकड़े गए लोगों में बाड़ीगांव के रफ्फन,शकील तथा जैनुद्दीन नगर का उस्मान शामिल हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है, तथा जांच जारी है। बता दें कि 17 जनवरी की रात रोजा के आगे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के आगे रात करीब 12 बजे रेलवे की सिग्नल केबल काटकर चोरी कर ली थी। जिसके बाद करीब छह घंटे सिंग्नल से यातायात प्रभावित रहा, तथा ट्रेनों को लिखित मेमो देकर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...