औरैया, मार्च 17 -- अछल्दा, संवाददाता। सिग्नल की केबिल क्षतिग्रस्त करने वाले युवक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी से उसकी पहचान की गई थी। टूंडला कंट्रोल द्वारा आरपीएफ फफूंद को सूचना देने के बाद हरकत में आई आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई की। दिल्ली-हाबड़ा रूट पर स्थित अछल्दा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड पर रविवार की बीती रात दो बजे डाउन पर लगी सिग्नल केबिल को कुल्हाड़ी से काटकर क्षतिग्रस्त कर दी गई। जिसकी सूचना टूंडला कंट्रोल द्वारा आरपीएफ फफूंद को दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुकेश कुमार उपनिरीक्षक सुखसागर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर खंभे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर शंकर पुत्र रामभान और प्रिंस कठेरिया पुत्र सुमित नारायन निवासी बैशोली अड्डा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों ने पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.