कानपुर, फरवरी 11 -- मिशन रफ्तार के तहत कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। रेलवे ट्रैक और सिगनलिंग कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही सेंट्रल स्टेशन से लखनऊ जाने में सिर्फ 40 मिनट लगेंगे। ट्रेनें 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे मिशन रफ्तार के तहत कार्य करा रहा है। गाजियाबाद से मुगलसराय तक ट्रैक, सिगनलिंग अपग्रेड की जा रही है। क्रॉसिंग सही की जा रही। सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक किनारे बाउंड्रीवॉल भी बनाई जा रही है। यह कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लखनऊ मंडल में भी मिशन रफ्तार के तहत कार्य जारी है। इसके तहत रेल मार्ग पर ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों की गति बढ़ाकर परीक्षण भी किया जा चुका है। अभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.