गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में सिगरेट नहीं देने पर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार और उनके बुजुर्ग पिता की पिटाई कर दी। विरोध करने पर तीन मोबाइल भी तोड़ दिए। मामले में दुकानदार ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। प्रकाश नगर में किराने की दुकान करने वाले अजय गर्ग के अनुसार एक जनवरी को नए साल के मौके पर वह दुकान के बाहर भंडारे का आयोजन करना चाह रहे थे। इसके लिए सुबह वह दुकान पहुंचे और आयोजन की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान प्रिंस वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। जब उन्होंने सिगरेट देने से मना किया तो आरोपी दुकान में घुसा और सामान फेंकना शुरू कर दिया। उसके साथ आए कबीर और ऋषभ समेत अन्य अज्ञात लड़कों ने हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए जब उनके 80 वर्षीय पिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.