वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के घोसियाना फुलवरिया में 31 दिसंबर की रात नशे में धुत युवक ने साथियों के साथ एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दंपति के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, घर के सामान भी तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़िता रिया कुमारी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार शाम दीपक और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता रिया कुमारी पत्नी बाबू के अनुसार रात 11 बजे दीपक सिगरेट मांगने पहुंचा था। सिगरेट न होने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 2:30 बजे दीपक 5-6 साथियों के साथ दोबारा आया और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया। आरोपियों ने कुर्सी, मेज, दरवाजा, शेड और अन्य घरेलू सामान तोड़ दिये और विरोध करने पर मारपीट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.