बिजनौर, फरवरी 23 -- गांव झीरन में अपने घर पर किराने की दुकान करने वाली महिला द्वारा सिगरेट के पैसे मांगने पर दो युवकों ने गाली गलौच व मारपीट की। इस आशय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को गांव झीरन निवासी महिला विनोद देवी पत्नी तेजपाल सिंह ने रिपार्ट लिखाई कि 19 फरवरी की शाम लागभग साढ़े सात बजे अपने घर पर बनी दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि तभी उसके गांव निवासी राजा पुत्र खानचन्द, जितेन्द्र पुत्र टेका सिंह दोनो साथ आये और दोनो ने सिगरेट ली सिगरेट पीकर पैसे दिए बग़ैर चल दिये। पीड़िता का आरोप है कि पैसे मांगने पर यह दोनो गाली देने लगे और कहा पैसे नही देगे। यह कहते हुए दोनो उसे लाठी डन्डो से मारने लगे। शोर मचाने पर गांव के कुषुम, गरीबा सिंह सैनी जो वहां से निकल रहे थे, ने बचाया। ग्रामीण इकट्ठा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। मेडिकल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.