भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कहलगांव की तीन पहाड़ी को सिख सर्किट से जोड़ने की प्रशासनिक कवायद चल रही है। तीन पहाड़ी में एक पंजाबी बाबा पहाड़ी भी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां सिखों के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित हैं। गंगा नदी के बीचोबीच स्थित इस पहाड़ को नानकशाही भी कहते हैं। मान्यता है कि यहां सिखों के गुरु नानक देव जी भी आए थे। इस प्रसंग में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि के लिए सिख धर्मावलंबियों से जुड़े लोगों के विचार और प्रमाण हासिल किए जाएंगे। इसके लिए पटना सिटी गुरुद्वारा से भी भागलपुर के प्रशासनिक अधिकारी संपर्क करेंगे। भागलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर है तीन पहाड़ी। यहां पंजाबी बाबा के अलावा एक शांति बाबा पहाड़ी है और दूसरा बंगाली बाबा की पहाड़ी। कहते हैं पंजाबी बाबा पहाड़ी पर सिख धर्मावलंबी आते-जाते रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.