मेरठ, फरवरी 13 -- मेरठ। बुधवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापरनगर में सिख समाज ने संत रविदास की जयंती मनाई। शबद कीर्तन, प्रवचन और गुरुवाणी पाठ किया गया। गुरुद्वारे में ग्रंथी दिनेश सिंह ने पाठ का उच्चारण किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने कहि रविदास आस लख जीवा शब्दों का गायन किया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने जन्म मरण दोहू महि नाहि जनि परोपकारी आए कीर्तन किया। हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने धन धन धन जन आया शब्दों का कीर्तन किया। बलविंद्र सिंह ने कहि रविदास सरण प्रभ तेरी शब्दों का गायन किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि संत रविदास ने मानवता को छुआछूत, जात-पात जैसी बुराइयों से ऊपर उठने का संदेश दिया। ग्रंथी चरनप्रीत सिंह ने प्रवचन करते हुए कहा कि संत रविदास ने सादगी भरे जीवन और प्रभु नाम से ख्याति प्राप्त की और पंचम गुरु अरजन देव ने गुरु ग्रंथ स...