मैनपुरी, नवम्बर 24 -- गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व को लेकर 25 नंवबर की सुबह विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा व गुरुद्वारा में निशान साहिब को नया चोला पहनाया जाएगा। जिससे पूर्व सोमवार को नित नेम के पाठ के बाद निशान साहब की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी में पुरुषों ने जयकारे लगाए व महिलाओं ने सबद कीर्तन किया। ग्यारहवें दिन सिख समाज के लोगों ने फेरी निकालकर स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी सहित कई स्थानों पर रुककर गुरु के संदेशों का प्रचार किया। प्रभात फेरी भ्रमण करती हुई सरदार हरवंश सिंह जी के निवास पर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन किया और गुरुद्वारा पहुंचे। जहां पुष्प वर्षा के साथ गुरु जी की पालकी का स्वागत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...