बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- अनूपशहर। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सिख संगत द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर गुरु नानक देव के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बुधवार की सांय सिख संगत ने गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। गुरु हरिराय साहब गुरुद्वारे में अखंड पाठ, कीर्तन, प्रार्थना, लंगर और प्रकाशोत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। शाम को बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल से गुरु नानक देव के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ पालिका चेयरमैन ब्रजेश गोयल व समाजसेवी उमेश भारद्वाज ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में आसपास के ग्रामीण अंचल से आए सिखों ने गुरु नानक देव के जीवन से संबंधित अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। समाज की महिलाएं पंच प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.